रेवांचल टाईम्स: मध्य प्रदेश में बिजली बिल को लेकर अक्सर लोगों की शिकायतें सामने आती रहती हैं. ऐसे में शिवराज सरकार बिजली विभाग में भी लगातार बदलाव कर रही है. बिजली बिलों को लेकर मध्य प्रदेश में ऐसा ही एक बदलाव हुआ है, अब आपका बिजली बिल आपके मोबाइल पर आएगा. जल्दी प्रदेश में उपभोक्ताओं को पेपरलेस बिल जल्द ही मिलने लगेंगे. हालांकि यह सुविधा अभी केवल प्रदेश के चार शहरों में शुरू होने जा रही है.
इन शहरों में शुरू होगी सुविधा
पेपरलेस बिजली बिल की सुविधा मध्य प्रदेश के चारों बड़े शहरों में शुरू होगी. राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में मोबाइल पर भेजे जाएंगे. इस प्रोसेस से हर महीने बिलों की स्टेशनरी पर खर्च होने वाले लाखों रुपये बचेंगे इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट करने पर भी छूट मिलेगी.
वाट्सऐप पर मिलेगा बिजली बिल
मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा है कि विद्युत वितरण कंपनियां जल्द ही उपभोक्ताओं को कागज विहीन बिल (पेपरलेस) उपलब्ध करवाएंगी. बिजली उपभोक्ताओं को एसएमएस, वाट्सऐप और ई मेल के माध्यम से बिजली बिल मिलेंगे. बिजली के बिल पीडीएफ फार्मेट में भी रहेंगे और उपभोक्ता की बिजली खपत सहित पूरी जानकारी रहेगी.
दरअसल, जानकारी के अनुसार, ऊर्जा विभाग के मुख्य सचिव संजय दुबे जबलपुर में बिजली कंपनियों की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पेपरलेस बिलिंग की व्यवस्था बिजली महकमे में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी जिसमें बिजली उपभोक्ता और कंपनियों दोनों को फायदा होगा. ये सिस्टम शुरू होने के बाद मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां बिजली उपभोक्ता को पेपरलेस बिल यानी ई-बिल दिए जाएंगे.
डिजिटल होगी बिल की सुविधा
ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि बिल डिजिटल देने से बिल जो कागज में प्रिंट करवाना पड़ता है उसका खर्च और समय दोनों की बचत होगी. उपभोक्ता के पास बिल पहुंचने में अभी 8-10 दिन का वक्त लगता है. पहले रीडिंग फिर बिल बांटने में दोहरा श्रम भी खर्च होता है इसलिए व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है ताकि उपभोक्ता को जहां सीधे उसके मोबाइल पर बिल उपलब्ध होगा ताकि बिल की राशि भी समय पर जमा हो सके. यह सुविधा जल्द ही प्रोसेस के तौर पर शुरू होगी.
No comments:
Post a Comment